21 अक्टूबर 2014 - 19:04
स्ट्रॉटेजिक शहर हलब पर सीरियाई सेना ने बनाई पकड़।

सीरियाई सेना ने देश भर में तकफ़ीरी आतंकवादियों के खिलाफ़ सफ़ल अभियान जारी रखते हुए हलब शहर के स्ट्रॉटेजिक इलाक़ों पर दोबारा कंट्रोल कर लिया है।

सीरियाई सेना ने देश भर में तकफ़ीरी आतंकवादियों के खिलाफ़ सफ़ल अभियान जारी रखते हुए हलब शहर के स्ट्रॉटेजिक इलाक़ों पर दोबारा कंट्रोल कर लिया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने सोमवार को पूर्वी हलब के स्ट्रॉटेजिक क्षेत्र अलहलबी पर फिर पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया।
इस से पहले बश्शार असद की वफादार सेना ने मीसल मियावर जिबली पर कब्जा करके दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया है। और यह ऐसी स्थिति में है कि जब विदेश समर्थित आतंकवादियों और सीरियाई सेना के बीच दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्र जूबार में खूनी संघर्ष जारी है।
विदेशी समर्थित आतंकवादियों ने राजधानी दमिश्क के आसपास के कई इलाक़ों पर पिछले दो सालों से कब्जा कर रखा है जहां से वह राजधानी पर मोर्टार हमले अंजाम देते रहे हैं। सीरिया में 2011 से अशांति का सिलसिला बदस्तूर जारी है और पश्चिमी शक्तियां और उनके कुछ अरब सहयोगी सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों को वित्तीय और हथियारों से सहायता दे रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार सीरिया में 3 सालों से जारी अशांति में 2 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं।